यूपीराज्यलोकल न्यूज़

शेखूपुर चीनी मिल के 50वें पेराई सत्र का शुभारंभ, पहले किसानों का हुआ सम्मान

बदायूं 21 नवम्बर। दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के 50वें पेराई सत्र 2025-26 का शुभारम्भ उपजिलाधिकारी सदर श्री सांई आश्रित शाखमुरी ने मिल गेट पर विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ किया। इस अवसर पर ग्राम शेखूपुर निवासी बृजभान की गन्ने से भरी प्रथम बैलगाड़ी तथा ग्राम बदरपुर निवासी अमित पटेल की ट्राली की तौल कराई गई। उपजिलाधिकारी ने दोनों किसानों को उपहार भेंट कर पेराई सत्र का शुभारम्भ किया।
इसके पश्चात डोंगा पूजन कर उसमें गन्ना डाला गया। चीनी मिल परिसर स्थित सैयद बाबा की मजार पर चादरपोशी की गई तथा शिव मंदिर में पूजन-अर्चन किया गया। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन भी हुआ।
मिल के प्रधान प्रबंधक ने उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गन्ना किसानों से अपील की कि पेराई सत्र के प्रारंभ से ही मिल को स्वच्छ एवं ताजा पेड़ी गन्ने की आपूर्ति करें। इससे मिल संचालन सुचारु रूप से हो सकेगा तथा किसानों द्वारा आपूर्ति किए गए गन्ने का समय से भुगतान सुनिश्चित करने में भी सुविधा होगी।
इस अवसर पर प्रधान प्रबंधक रामकेश सिंह, उपाध्यक्ष सोबरन सिंह, आरटीओ हरिओम गौतम, मिल संचालक अरचित सिंह सहित चीनी मिल के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!