थाना उझानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

थाना उझानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी श्री राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के अंतर्गत दिनांक 12 नवंबर 2026 को थाना उझानी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र ठाकुरदास निवासी कचूर डांडी, थाना आंवला, जनपद बरेली को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त राकेश कुमार के विरुद्ध वाद संख्या 36244/24, धारा 279/338 भादवि के अंतर्गत माननीय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, बदायूँ के न्यायालय में मामला विचाराधीन है। अभियुक्त की पेशी की तारीख 13 नवंबर 2026 निर्धारित थी।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




