खैरी गांव के पास गहरी खाई में पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा, मची चीख-पुकार!

खैरी गांव के पास गहरी खाई में पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा, मची चीख-पुकार!
करीब 7 से 8 लोग थे सवार, पांच घायलों को CHC बिल्सी लाया गया, एक महिला जिला अस्पताल रेफर!
बदायूं जनपद के बिल्सी क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पिण्डौल से बिल्सी की ओर आ रहा एक ई-रिक्शा खैरी गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया।
बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में करीब 7 से 8 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए।
हादसे में घायल पांच लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी लाया गया, जहां पूनम, खुशबू, दीक्षा और अनीता का उपचार जारी है। वहीं गुड़िया की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
फिलहाल हादसे के कारणों और अन्य घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
⚠ सड़क सुरक्षा को लेकर पत्रकार सूरज सागर की आमजन से विशेष अपील
इस हादसे से हम सभी को सबक लेने की जरूरत है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना आपकी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डाल सकता है। इसलिए वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। तेज रफ्तार से बचें, यातायात नियमों का पालन करें और ई-रिक्शा सहित किसी भी वाहन में उसकी निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं।
याद रखिए! आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी के परिवार की खुशियां छीन सकती है। सड़क पर सावधानी बरतें, क्योंकि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है।
सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें। आपकी जिंदगी अनमोल है




