युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

इनाया हॉस्पिटल अलापुर में इलाज के दौरान हुई महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

पंडित मोनू मिश्रा सह डायरेक्टर

बदायूं न्यूज

इनाया हॉस्पिटल अलापुर में इलाज के दौरान हुई महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।

 

कस्बा अलापुर में ककराला मोड पर स्थित इनाया हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद में एक महिला की मौत हो गई जिस पर परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बूझाकर मामला शांत करा कर महिला को जिला अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

 

दिन मंगलवार को थाना अलापुर क्षेत्र के गांव कोटा निवासी वीरपाल ने अपनी पत्नी प्रेमलता को इनाया हॉस्पिटल में भर्ती कराया था प्रेम लता गर्भवती थी अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन करने के लिए बताया जिस पर परिजनों ने ऑपरेशन करने की सहमति दे दी ऑपरेशन करने के बाद महिला को एक पुत्र पैदा हुआ उसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी जिस पर डॉक्टरों ने महिला को बरेली रेफर कर दिया बरेली जा रही महिला की मौत हो गई मौत होने के बाद परिजन महिला को लेकर इनाया अस्पताल आए और हंगामा करने लगे हंगामा होता हुआ देख मौके पर पुलिस पहुंच गई पुलिस ने परिजनों को जैसे शांत कराकर महिला को जिला अस्पताल भेज दिया परिजनों ने थाना अलापुर पहुंचकर लिखित शिकायत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!