कादरचौक: कस्तूरबा गांधी विद्यालय जलालपुर में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत छात्राओं को किया जागरूक

कादचौक बदायूं: आज दिनांक 17/10/2026 को थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत कस्तूरबा गांधी विद्यालय जलालपुर, थाना कादरचौक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सहायता हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। दी गई जानकारी के प्रमुख बिंदु विशेष ऑपरेशन:ऑपरेशन गरुड़, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डेस्ट्राय, ऑपरेशन खोज, ऑपरेशन बचपन, ऑपरेशन मजनू, ऑपरेशन नशामुक्ति, ऑपरेशन रक्षा, ऑपरेशन ईगल। अपराध रोकथाम हेतु व्यवस्था
शक्ति मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क, महिला पुलिस बीट अधिकारी, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, परामर्श केंद्र, पिंक बूथ।
सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु योजनाएं:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, निशुल्क बालिका शिक्षा योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पीएम स्वनिधि योजना, विवाह अनुदान योजना, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना। टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर
आपातकालीन पुलिस सहायता – 112, अग्निशमन सेवा – 101, एम्बुलेंस सेवा – 108, वीमेन पावर लाइन – 181, साइबर हेल्पलाइन – 1930, चाइल्ड हेल्प लाइन – 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076 थाना प्रभारी विक्रम सिंह, थाना कादरचौक, जनपद बदायूं