सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रही एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।

- बदायूँ। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रही एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के आदेश पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार (12 नवंबर 2026) को यह कार्रवाई की।
पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 379/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्ता रिजवान पत्नी रफात हुसैन निवासी कांशीराम कॉलोनी, कस्बा ककराला, थाना अलापुर को गिरफ्तार किया है।
तलाशी के दौरान अभियुक्ता के पास से एक चांदी का कमर बिछुआ, दो चांदी के खंडुवे, एक सोने की वेसर (नथुनी) और 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।
इस गिरफ्तारी को महिला उपनिरीक्षक सरिता चौधरी और उनकी टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।




