यूपीराज्यलोकल न्यूज़

थाना दातागंज पुलिस द्वारा मेले में चाकू से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या तथा एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में एक अभियुक्त को मय आलाकत्ल चाकू सहित किया गया गिरफ्तार

थाना दातागंज पुलिस द्वारा मेले में चाकू से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या तथा एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में एक अभियुक्त को मय आलाकत्ल चाकू सहित किया गया गिरफ्तार

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री अशेषनाथ सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत उच्चस्तरीय की सुरागरसी, पतारसी व मुखबिर की सूचना पर थाना दातागंज पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 07.11.2026 को मु0अ0सं0 372/2026 धारा 115(2), 352,351(3) ,103(1),109 BNS व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त रहीश अहमद पुत्र हसमत अंसारी निवासीगण मौ0 मरदान कस्बा व थाना फरीदपुर जनपद बरेली को आज दिनांक 08.11.26 को ग्राम कटका की तरफ जाने वाली सडक पर ट्यूबवैल के पास से मय एक अदद चाकू आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

 

दिनांक 07.11.2026 को समय करीब 19.30 बजे थाना दातागंज क्षेत्रान्तर्गत कस्बा दातागंज में आयोजित मेले के दौरान दो पक्षों के मध्य खिलौने की खरीददारी को लेकर अचानक विवाद हो गया। विवाद के दौरान द्वितीय पक्ष मो0 बारिश पुत्र रहीश अहमद उम्र 30 वर्ष निवासी मो0 मरदान थाना व कस्बा फरीदपुर जिला बरेली द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें प्रथम पक्ष के ऋतिक पुत्र मुकेश ठाकुर उम्र करीब 26 वर्ष एवं रोहित पुत्र पुत्तू उम्र करीब 25 वर्ष जाटव, निवासीगण ग्राम बेहटा माधो, थाना दातागंज, जनपद बदायूँ घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा रोहित को मृत घोषित कर दिया गया तथा ऋतिक की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया, जहाँ वह उपचाराधीन है। घटना के सम्बन्ध में मृतक रोहित के पिता की तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 115(2)/352/351(3)/103(1)/109 बीएनएस व 3(2)(va) एससीएसटी एक्ट बनाम 02 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया, जिसमें अभियुक्त रहीश अहमद को मय आलाकत्ल चाकू सहित गिरफ्तार किया गया है ।

 

अभियुक्त रहीश अहमद पुत्र हसमत अंसारी निवासीगण मौ0 मरदान कस्बा व थाना फरीदपुर जनपद बरेली से पूछताछ करने पर बताया कि साहब मैने रामलीला मेला दातागंज मे खिलौनो की दुकान लगायी है जिसमे मै व मेरा बेटा मौ0 वारिश दुकान को चलाते है । दिनांक 07.11.2026 को शाम के समय दो ग्राहक दुकान पर आये और खिलौने खरीदने को लेकर विवाद हो गया था । उसी समय हम दोनो बाप बेटे आवेश मे आ गये और हम दोनो ने उन दोनो पर छूरी से कई वार किये थे । साहब उनमे से एक व्यक्ति की मेरी दुकान के सामने ही मौत हो गयी थी ।

 

दूसरा घायल हो गया था । दोनो का नाम पता मुझे नही पता है उसके बाद साहब मेरा बेटा मौ0 वारिश वहाँ से भाग गया था । कुछ देर बाद मै भी भाग गया था और साहब घटना के दौरान मेरे कुर्ते व मेरे तहमद मे खून लग गया था । उसी को छूपाने के लिए कस्बा दातागंज के बाहर एक सुनसान सडक पर जाकर मैने छूरी व कुर्ता एक पन्नी मे रखकर वही छुपा दिये थे ।

 

साहब मै भागने की फिराक मे था तभी थाना दातागंज की पुलिस के द्वारा मुझे पकड लिया पकडने के बाद उन्होने मुझसे पूछताछ की और मुझसे पूछा कि छूरी कहाँ है तो मेरे द्वारा पुलिस की मौजूदगी छूरी और कपडे बरामद कराये थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!