मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला लापता, परिजनों ने लगाई तलाशने की गुहार

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव जगत से मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला लापता, परिजनों ने लगाई तलाशने की गुहार
सरला देवी कल रात से लापता, नारंगी रंग की साड़ी पहने हुए हैं; तलाश में जुटे परिजन, सूचना देने वाले को मिलेगा उचित इनाम।
बदायूं। जनपद बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के गांव जगत से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार सरला देवी पत्नी राजीव राठौर बीती रात से घर से लापता हैं। महिला के लापता होने से परिजन बेहद परेशान हैं और उनकी तलाश में लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता महिला का नाम सरला देवी है। वह ग्राम जगत, पोस्ट जगत, जनपद बदायूं की निवासी हैं। परिजनों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। लापता होते समय उन्होंने नारंगी (ऑरेंज) रंग की साड़ी पहन रखी थी।
पहचान के लिए विशेष जानकारी: महिला के साथ घर का एक कुत्ता भी रहता है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को सरला देवी कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचना दें।
सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा।
📞 संपर्क नंबर: +91 7500094218
आप सभी से निवेदन है कि इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि सरला देवी को जल्द से जल्द सकुशल उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
पंडित मोनू मिश्रा रिपोर्ट
खबरे एवं विज्ञापन लगवाने के लिए सम्पर्क करें -9639359255
फोटो बनाए




