अलापुर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

तमंचा कारतूस के साथ एक आरोपित गिरफ्तार।
अलापुर/बदायूं। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे हैं अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 17 नवंबर को थाना अलापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ककराला आसपुर रोड स्थित पश्चिम पुल के पास हिदायत अली खा मस्जिद के बराबर खाली स्थान पर भूरे ऊर्फ संजीव पुत्र हरिशंकर निवासी वार्ड नंबर 4 मोहल्ला काजी हाउस कस्बा ओर थाना अलापुर को गिरफ्तार किया जिसके पास से एक तमंचा,दो कारतूस बरामद हुये पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना अलापुर में आरोपित के खिलाफ आयुष अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न स्थानों के साथ अलापुर बदायूं में चोरी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट की विभिन्न धारा में कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं अपराधियों के विरुद्ध आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।



