युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

ग्राम कौआ नगला में सफाई व्यवस्था बदहाल, नालियां गंदगी से भरीं; ग्रामीण परेशान

कादरचौक (बदायूं)। विकासखंड कादरचौक क्षेत्र के ग्राम कौआ नगला में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में काफी दिनों से नियमित सफाई नहीं हुई है। नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं, जिससे गांव में गंदगी का माहौल बना हुआ है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से गांव नहीं पहुंचते। कई बार फोन करने के बाद भी सफाई के लिए इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने या खबर प्रकाशित होने के बाद ही सफाई कर्मचारियों की सक्रियता दिखाई देती है। इसके बावजूद कई स्थानों पर सफाई कार्य अधूरा छोड़ दिया जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम कौआ नगला के अलावा गढ़िया, गंगवरार और बहीद नगला समेत अन्य गांवों में भी सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि कुछ गांवों में सफाई कर्मचारी एक-दो महीने बाद पहुंचते हैं, जिससे नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी जमा हो जाती है।

गांव के लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और नालियों की साफ-सफाई समय पर कराई जाए। साथ ही लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को गंदगी से राहत मिल सके।

अब देखना यह है कि संबंधित विभाग ग्रामीणों की इस समस्या पर कब ध्यान देता है और गांवों में नियमित सफाई व्यवस्था कब सुनिश्चित की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!