युवायूपीलोकल न्यूज़

बदायूँ में आयोजित होगी राज्य स्तरीय ‘होनहार प्रतिभा खोज परीक्षा’, प्रथम विजेता को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम

मोनू मिश्रा की रिपोर्ट

बदायूँ में आयोजित होगी राज्य स्तरीय ‘होनहार प्रतिभा खोज परीक्षा’, प्रथम विजेता को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम

बदायूँ (जगत): कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से नवपंखम फाउंडेशन एनजीओ (Navpankham Foundation NGO) द्वारा राज्य स्तरीय ‘द्वितीय होनहार प्रतिभा खोज परीक्षा’ का आयोजन किया जा रहा है। वैदिक मैथ गुरु श्री देव वर्मा जी के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली यह उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी हिंदी प्रतियोगिता आगामी 15 दिसंबर 2026 को संपन्न होगी

इस परीक्षा के लिए बदायूँ जिले मे स्थित विवेकानंद विद्यामन्दिर जगत को परीक्षा केंद्र बनाया गया

इच्छुक विद्यार्थी 150 रुपये के फॉर्म शुल्क के साथ आधिकारिक वेबसाइट www.honahar.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी वेबसाइट पर मॉडल पेपर, सिलेबस और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी निःशुल्क उपलब्ध हैं।

आयोजन समिति ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कुल 10 श्रेणियों में पुरस्कारों की घोषणा की है

• प्रथम पुरस्कार: 1 लाख रुपये नकद।
• द्वितीय व तृतीय पुरस्कार: द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को लैपटॉप और तृतीय स्थान के 2 विजेताओं को एलईडी टीवी (LED TV) दिया जाएगा

• अन्य प्रमुख पुरस्कार: चतुर्थ पुरस्कार में 5 स्मार्ट फोन, पंचम में 20 साइकिल, षष्ठम में 25 सिलाई मशीन, सप्तम में 75 दीवार घड़ी, अष्टम में 225 स्कूल बैग और नवम पुरस्कार में 225 छाते वितरित किए जाएंगे।

दसवें पुरस्कार के रूप में 1,000 बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त परीक्षा में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
प्रधानाचार्य अमित कुमार और आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक बच्चों को इस निष्पक्ष और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!