युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

गुलड़िया बाजार में मोबाइल चोरी करते युवक पकड़ा, पुलिस को सौंपा

गुलड़िया बाजार में मोबाइल चोरी करते युवक पकड़ा, पुलिस को सौंपा

बदायूं। जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गुलड़िया बाजार में रविवार को मोबाइल चोरी करते समय एक युवक को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 पर सूचना देकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में पीड़ितों की ओर से लिखित प्रार्थना पत्र भी पुलिस को दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, गुलड़िया बाजार में पिछले कुछ दिनों से मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। किसरुआ निवासी कुंवर पाल सिंह ने बताया कि एक युवक उनकी जेब में हाथ डाल रहा था। जब उन्होंने चेक किया तो उनकी जेब से मोबाइल फोन गायब था। इसी तरह सिताब नगर निवासी महेंद्र पाल का भी करीब 15 दिन पहले मोबाइल चोरी हो गया था। विकास कुमार का मोबाइल भी लगभग 15 दिन पहले रविवार को गुलड़िया बाजार से चोरी होने की बात सामने आई है।

रविवार को बाजार में लोगों ने संदिग्ध युवक को मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मोबाइल चोरी से परेशान लोगों ने मामले को लेकर लिखित रूप में प्रार्थना पत्र भी पुलिस को सौंप दिए हैं। अब पुलिस से मामले की जांच कर चोरी की घटनाओं का पता लगाने और आवश्यक कार्रवाई करने की अपेक्षा की जा रही है। पकड़े गए युवक के खिलाफ आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!