Uncategorized

अलापुर नगर पंचायत में 1.44 करोड़ रुपये के तीन टेंडर जारी किए जाने का मामला सामने आने के बाद नगर पंचायत प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बदायूँ अलापुर नगर पंचायत में 1.44 करोड़ रुपये के तीन टेंडर जारी किए जाने का मामला सामने आने के बाद नगर पंचायत प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

अलापुर नगर पंचायत में 1.44 करोड़ रुपये के तीन टेंडर जारी किए जाने का मामला सामने आने के बाद नगर पंचायत प्रशासन में हड़कंप मच गया है।आरोप है कि सफाई कर्मचारी भानुप्रकाश ने अपने हस्ताक्षरों से बिजली उपकरणों और अन्य कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए, जबकि उनके पास वित्तीय अधिकार नहीं थे।
नगर पंचायत में 500 एलईडी लाइटों के लिए 51.25 लाख रुपये, 600 लाइटों के लिए 61.50 लाख रुपये और बिजली के तारों की खरीद के लिए 30.90 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए। तीनों टेंडरों की कुल कीमत करीब 1.44 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया गया है कि टेंडर जारी करने के लिए बोर्ड से प्रस्ताव पास नहीं कराया गया और डीएम से भी अनुमति नहीं ली गई। मामले की शिकायत नगर पंचायत की अध्यक्ष हुमा बी की ओर से डीएम अवनीश राय से की गई, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।
ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी का कहना है कि भानुप्रकाश को तत्काल जनगणना का कार्य सौंपा गया है और उन्हें अभी वित्तीय अधिकार नहीं मिले हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारी के हस्ताक्षर से टेंडर जारी होने के मामले की जांच कराने की बात कही है।

वीओ – डीएम अवनीश राय ने बताया कि सफाई कर्मचारी के हस्ताक्षर से टेंडर जारी होने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वीओ – अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वित्तीय अधिकार नहीं होने के बावजूद सफाई कर्मचारी के हस्ताक्षर से करोड़ों रुपये के टेंडर कैसे जारी हो गए? नगर पंचायत में टेंडर प्रक्रिया और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!