देशयुवायूपीलोकल न्यूज़

मेला ककोड़ा में शराब पीते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मेला ककोड़ा में शराब पीते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बदायूं के प्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर वर्दी में शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात था। वीडियो में पुलिसकर्मी के शराब पीने का दावा किया जा रहा है, जिससे मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस संबंध में मेला इंचार्ज इंस्पेक्टर अश्वनी शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कोई वीडियो वायरल हो रहा है तो उसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  1. वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाती है। ऐसे मामलों से पूरे पुलिस विभाग की छवि और लोगों का भरोसा प्रभावित होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!