युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
बदायूं में मंदिर विवाद को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़े दो युवक*

बदायूं में मंदिर विवाद को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़े दो युवक
बदायूं में मंदिर विवाद को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज दो युवक एक मोबाइल टावर पर चढ़ गए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है
टावर पर चढ़े युवकों ने मांग पूरी न होने और उचित कार्रवाई न किए जाने पर कड़ा विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है
युवकों ने टावर से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री और पुलिस कप्तान (SSP) से सीधे न्याय की गुहार लगाई है।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तहसीलदार, नायब तहसीलदार और बिल्सी थाने की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंच चुकी है और युवकों को सुरक्षित नीचे उतारने तथा मामले को शांत कराने के लिए बातचीत का प्रयास कर रही है।
पूरा मामला परौली गांव, बिल्सी थाना बताया जा रहा है




