Uncategorized
समाजसेवी अंकित शर्मा ने दी सफाई, कहा- छवि धूमिल करने की हो रही कोशिश

अधूरे और भ्रामक वीडियो को लेकर समाजसेवी अंकित शर्मा ने दी सफाई, कहा- छवि धूमिल करने की हो रही कोशिश
कादरचौक (बदायूं): विकास खंड कादरचौक क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी समाजसेवी अंकित शर्मा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने एक वीडियो को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने वीडियो को अधूरा और तोड़-मरोड़ कर पेश किए जाने का आरोप लगाते हुए इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश बताया है।
अंकित शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, वह पूरी तरह से एकतरफा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर उनके बयान के केवल आधे हिस्से को काटकर वायरल किया गया है, जिससे समाज में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वास्तविक घटनाक्रम और उनकी पूरी बात को छिपाया गया है। अंकित शर्मा ने क्षेत्रवासियों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे बिना पूरी सच्चाई जाने किसी भी भ्रामक वीडियो पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें
फिलहाल हमारा न्यूज़ चैनल वीडियो गलत या सही नहीं ठहराता हैं




