युवायूपीलोकल न्यूज़

बदायूं एसएसपी को सूचना देना पत्रकार को पड़ा भारी! बिनावर पुलिस पर पत्रकार और उनके चाचा के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करने का आरोप

बदायूं एसएसपी को सूचना देना पत्रकार को पड़ा भारी! बिनावर पुलिस पर पत्रकार और उनके चाचा के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करने का आरोप

 

 

कप्तान को फोन कर झगड़े की सूचना देने के बाद बढ़ा विवाद, दरोगा भूपेंद्र सिंह पर धमकी देने और दबाव बनाने का आरोप; पत्रकार ने मुख्यमंत्री, एसएसपी और पुलिस के उच्चाधिकारियों से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

 

 

बदायूं। जनपद के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव नदौलिया में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। आरोप है कि घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को फोन के माध्यम से देने वाले पत्रकार शिवेंद्र यादव और उनके चाचा धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ ही बिनावर पुलिस ने कथित रूप से झूठी एफआईआर दर्ज कर दी। पीड़ित पत्रकार ने पुलिस अधिकारियों पर एकपक्षीय कार्रवाई करने और शिकायत के बावजूद न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

कप्तान को सूचना देने के बाद बढ़ा विवाद

 

पत्रकार शिवेंद्र यादव के अनुसार, गांव नदौलिया में दो पक्षों के बीच झगड़ा और मारपीट हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने कई बार थाना बिनावर पुलिस को फोन किया, लेकिन आरोप है कि फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद उन्होंने एसएसपी की सीयूजी नंबर और डायल 112 पर घटना की सूचना दी। साथ ही शिकायत भी दर्ज कराई।

 

आरोप है कि घटना की जानकारी अधिकारियों तक पहुंचने के बाद मामला और विवादित हो गया। पत्रकार का कहना है कि पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उनके और उनके चाचा धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया।

 

एसएसपी से शिकायत के बाद दरोगा पर धमकी देने का आरोप

 

पत्रकार शिवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि एसएसपी से शिकायत करने के बाद हल्का उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने उनसे कथित रूप से कहा कि इस पत्रकार का नाम भी लिखो, मैं इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करूंगा।

 

पत्रकार के अनुसार, इसके बाद 24 घंटे के भीतर रात करीब 11 बजे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने इसे शिकायत करने के कारण की गई कार्रवाई बताते हुए दरोगा की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

 

मारपीट के मामले में पीड़ित राहुल की मेडिकल रिपोर्ट को नजरअंदाज किया गया

 

शिकायतकर्ता ने बताया कि विवाद में प्रथम पक्ष के राहुल और द्वितीय पक्ष में धन सिंह, मुकेश, रामनाथ, अरुण और मोनू शामिल थे। आरोप है कि मारपीट की घटना में राहुल की मेडिकल रिपोर्ट होने के बावजूद उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की गई।

 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसके पिता धर्मेंद्र सिंह और पत्रकार शिवेंद्र यादव के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए झूठी एफआईआर दर्ज कर दी गई।

 

पीड़ित पत्रकार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और कथित झूठी एफआईआर निरस्त कराने की मांग की है।

 

मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई शिकायत

 

पत्रकार शिवेंद्र यादव ने मामले को लेकर 23 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रार्थना पत्र भेजा और जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के संबंध में जारी संदर्भ संख्या 40014926061573 बताई गई है।

 

पत्रकार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की और शिकायतकर्ता पक्ष की मेडिकल रिपोर्ट को भी नजरअंदाज किया गया। उन्होंने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।

 

पुलिस महानिदेशक से लेकर जिलाधिकारी तक भेजी शिकायत

 

पत्रकार ने मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक लखनऊ, पुलिस महानिरीक्षक बरेली जोन और जिलाधिकारी बदायूं को भी भेजी है।

 

पत्रकार ने अधिकारियों से मांग की है कि गांव नदौलिया में हुई मारपीट की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोनों पक्षों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई हो, धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी की जांच की जाए और उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह की भूमिका की भी जांच कराई जाए।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद उनके और उनके चाचा के खिलाफ दर्ज एफआईआर की भी निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

 

एसएसपी से प्रमुख मांगें

 

1. गांव नदौलिया में हुई मारपीट की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

2. दोनों पक्षों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई हो।

3. धर्मेंद्र सिंह व पत्रकार शिवेंद्र यादव की जांच करनेकी घटना के समय मौजूदगी की जांच कराई जाए।

4. उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की जाए।

5. कथित झूठी एफआईआर की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!