Uncategorized
सहसवान में जमीन विवाद को लेकर महिला और परिजनों से मारपीट का आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़ | सहसवान में जमीन विवाद को लेकर महिला और परिजनों से मारपीट का आरोप
सहसवान में जमीन विवाद को लेकर महिला और परिजनों पर हमला, मारपीट का आरोप

बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के मोहल्ला जहांगीराबाद में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। राजवती पत्नी खेमकरन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 21 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की।
आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सहसवान पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस कार्रवाई का इंतजार है।




