यूपीराज्यलोकल न्यूज़
बदायूँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उसहैत थाना पुलिस ने एक साथ 18 वारंटियों को दबोचा, अपराधियों में मचा हड़कंप

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उसहैत थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ दबिश देकर एक साथ 18 वारंटी/वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

एसएसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान
बदायूँ जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में उसहैत थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की और 18 वारंटियों को धर दबोचा।

न्यायालय में किया गया पेश
उसहैत पुलिस ने सभी गिरफ्तार 18 वारंटियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का राज स्थापित करने के लिए अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।