खेलदेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

कलाकारों ने नाटक के जरिए बताया सार बाल विवाह मुक्त भारत हो तैया

बदायूं। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत एवं मिशन शक्ति अभियान 6.0 कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड कादर चौक की ग्राम पंचायत ततारपुर में बाल विवाह, बालश्रम, बाल शोषण एवं ऑनलाइन डिजिटल हिंसा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी जनपद बदायूं के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित किया गया।

कार्यक्रम में जागरूकता की गति प्रदान करने हेतु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत दल वीर विजय नृत्य नाट्य संस्था बरेली के निर्देशक रवि प्रकाश सक्सेना के निर्देशन में पंजीकृत कलाकार हरजीत कौर, संजय कुमार, गोपाल श्रीवास्तव, प्रशान्त सक्सेना, भोलानाथ सिंह, अर्जुन शंकधार,मोहित कुमार ने रोचक व ग्रामीण परिवेश को दर्शाते हुए उच्च संवादों के साथ बालिका शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, महिला हेल्पलाइन टॉल फ्री 181,1090,112,1098,बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, बाल श्रम (निषेध और नियमन) अधिनियम, 1986 (संशोधन 2016): इसके तहत 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सभी प्रकार के काम पर पूर्ण प्रतिबंध है 14 से 18 वर्ष के किशोरों को खतरनाक उद्योगों पर कार्य पर प्रतिबंध जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति भारी मात्रा उपस्तिथ जनमानस को जागरूक किया।

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक महिला कल्याण विभाग से छवि वैश्य ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और कहा कि जब पड़ेंगी बेटियां तभी आगे बढ़ेंगी बेटियां इसके उपरांत महिला कल्याण विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी रवि कुमार द्वारा बताया गया

हम सब का दायित्व है कि किसी भी बच्चे का शोषण किसी प्रकार का कही पर हो रहा है तो हम बच्चे की हर संभव मदद करें जहाँ तक की उस बच्चे और उसके परिवार को न्याय मिल सकें।

चाइल्ड लाइन से जिला समन्वयक द्वारा अपना परिचय देकर बच्चों की सुरक्षा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तार से बताया ।

इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से प्रभारी महोदय द्वारा कहा कि हम आपकी सुरक्षा लिए है और सरकार द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न प्रकार के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तार से जानकारी देकर कहा कि जब भी कोई किसी बच्चे और महिला के साथ में घटना, घटती है तो टोल फ्री नंबर पर सूचना सकते हैं प्रोग्राम मैनेजर द्वारा आए सभी अतिथिगण,आंगनवाडी कार्यकत्री एवं आशा एवं समस्त ग्राम वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम बाल विवाह मुक्त भारत एवं मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के माध्यम से नुक्कड़ नाटक बाल विवाह, बालश्रम, बाल शोषण एवं डिजिटल हिंसा पर आयोजित हुआ जिसमें हमें यह सीख मिली कि हम अपने बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ाए। संस्था समन्वयक देवेंद्र पाल द्वारा बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि हम सब का दायित्व है कि बाल विवाह को रोका जाए और सभी के लिए बाल विवाह की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में संस्था सचिव मीना सिंह द्वारा आए सभी अतिथिगण आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा व बाल विवाह सरवाइवर एवं समस्त ग्राम वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को समापन किया गया। प्रोग्राम में संस्था से काउंसलर चेतना , ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनुपम, दुर्गा, रूबी, सत्येंद्र सिंह, अनिल कुमार, प्रवेंद्र कुमार अवधेश कुमार व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!