यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

कूड़े-कचरे से बनाए दीये और खिलौने: परशुराम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

कूड़े-कचरे से बनाए दीये और खिलौने: परशुराम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
दातागंज (बदायूं)। दीपावली के पावन पर्व पर परशुराम पब्लिक स्कूल, दातागंज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के बच्चों ने घर से निकलने वाले कूड़े-कचरे (वेस्ट मटेरियल) का उपयोग करके बेहद खूबसूरत व आकर्षक दीये और खिलौने तैयार किए। इसके साथ ही, दीपोत्सव के इस खास मौके पर कुछ बच्चे भगवान श्री राम और लक्ष्मण की वेशभूषा धारण कर स्कूल पहुंचे, जिन्होंने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया
बच्चों के इस सराहनीय प्रयास पर स्कूल के प्रबंधक अजय मिश्रा ने उनकी जमकर सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों का मुंह मीठा कराया और उन्हें उपहार व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिलखिला उठे। प्रबंधक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनमें छिपी रचनात्मक प्रतिभा बाहर आती है।
स्टाफ की मेहनत को दिया सफलता का श्रेय
इस सफल आयोजन पर प्रबंधक अजय मिश्रा ने स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और पूरे स्टाफ की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा, “बच्चों की यह शानदार कलाकृति हमारे स्कूल स्टाफ की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इसका पूरा श्रेय हमारे शिक्षकों को जाता है, जिनकी मेहनत आज रंग लाई है। एक प्रबंधक के रूप में मेरे लिए इससे बड़ी खुशी की बात कोई और नहीं हो सकती। मैं अपने पूरे स्टाफ का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।”
उपहार बांटकर दीं दीपोत्सव की शुभकामनाएं
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक अजय मिश्रा ने दीपोत्सव के पावन अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ को विशेष गिफ्ट और मिठाइयां भेंट कीं और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे:
प्रबंधक अजय मिश्रा के साथ मो. नवी सर, आकाश गुप्ता, आकाश कश्यप, कीर्ति सिंह, शरद कुमार, पुनीत चौधरी, आर्यन गुप्ता, अंजलि, गरिमा, सलोनी, पूजा शर्मा, खुशबू, सोनी, कहकशां अंसारी, नीति गुप्ता, शिवानी गुप्ता, कामिनी यादव, सोनल गुप्ता और मुस्कान सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!