ड्यूटी से घर जा रहे पीआरडी जवान को बोलेरो पिकअप ने मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर

कादरचौक: ड्यूटी से घर जा रहे पीआरडी जवान को बोलेरो पिकअप ने मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर
कादरचौक, बदायूं:विकासखंड कादरचौक के थाना कादरचौक अंतर्गत ग्राम पंचायत लभारी गांव निवासी रामवीर गौतम, जो पीआरडी के जवान हैं, थाना कादरचौक से ड्यूटी करके अपने घर जा रहे थे।रामवीर गौतम ने बताया कि वह 24 तारीख को ड्यूटी कर घर जा रहे थे, तभी कादरचौक में एसबीआई बैंक के सामने चाय पीने के लिए रुके। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। वह वर्तमान में जिला अस्पताल में भर्ती हैं।पीड़ित का आरोप है कि वह स्वयं पुलिस स्टाफ से हैं, फिर भी थाना कादरचौक से कोई भी विभागीय अधिकारी उन्हें देखने नहीं आया है और उल्टा उनके खिलाफ ही थाने में रिपोर्ट लिख दी गई है।
रामवीर गौतम ने मांग की है कि उनके लड़के द्वारा दी गई तहरीर पर सीसीटीवी कैमरा चेक करवा कर गाड़ी की जांच की जाए और तत्काल कार्रवाई की जाए।




