Uncategorized

कादरचौक में दिव्यांग व्यक्ति की दो सिलाई मशीनें गायब, पुलिस से लगाई गुहार

कादरचौक में दिव्यांग व्यक्ति की दो सिलाई मशीनें गायब, पुलिस से लगाई गुहार

 

कादरचौक (बदायूं)। थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम बहीद नगर में एक दिव्यांग व्यक्ति की दो सिलाई मशीनें गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना कादरचौक में प्रार्थना पत्र देकर मशीनों का पता लगाने और मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बहीद नगर निवासी सुखवीर पुत्र सोनपाल सिलाई का काम करते हैं उसीसे अपना जीवनयापन करते हैं। वह पहले से दिव्यांग हैं और पिछले करीब 10 वर्षों से सिलाई मशीनों के माध्यम से अपनी आजीविका चला रहे हैं। शनिवार शाम करीब सात बजे उनकी दोनों सिलाई मशीनें गायब हो गईं।पीड़ित सुखवीर का कहना है कि सिलाई मशीनें ही उनकी कमाई का मुख्य साधन हैं। इन्हीं के सहारे वह अपने खाने-पीने और रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च चलाते हैं। दोनों मशीनें गायब होने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।पीड़ित ने दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को थाना कादरचौक में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जानकारी दी और दोनों मशीनों का पता लगाने की गुहार लगाई।बताया गया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही मशीनों का पता लगाकर उचित कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!