
अलापुर (बदायूं)
ब्लॉक जगत के अंतर्गत आने वाले गांव बमनी में अब रात का अंधेरा पूरी तरह गायब हो गया है। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने अपनी सांसद निधि से गांव में तीन भव्य हाईमास्ट लाइटें लगवाई हैं। इन लाइटों के चालू होते ही पूरा गांव दूधिया रोशनी से सराबोर हो उठा, जिसे देखकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल गए।
ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय मुख्य चौराहों और प्रमुख रास्तों पर अंधेरा रहने के कारण काफी असुविधा होती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए धर्मेन्द्र लोधी राजपूत ने केंद्रीय मंत्री से गुहार लगाई थी, जिसे प्राथमिकता देते हुए उन्होंने तुरंत तीन हाईमास्ट लाइटों की सौगात दी। इस विकास कार्य से गांव की एक बड़ी और पुरानी समस्या का स्थाई समाधान हो गया है। लाइटें चालू होने पर सभी ग्रामीणों ने एक सुर में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा जी का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
इस उद्धाटन और हर्ष के मौके पर गांव के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे रिपोर्टर मोनू मिश्रा प्रमोद राजपूत, बन्टू राजपूत, राजकुमार राजपूत, चन्द्रभान, सूरज और उमेश सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री जी द्वारा कराए गए इस जनहित के कार्य की जमकर सराहना की।




