E-Paperटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

अलापुर ब्लॉक के बमनी गाँव की बेटी दृष्टि का होमगार्ड में हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

सह डायरेक्टर मोनू मिश्रा की रिपोर्ट

अलापुर ब्लॉक के बमनी गाँव की बेटी दृष्टि का होमगार्ड में हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

अलापुर (बदायूँ)
विकास खंड जगत के अंतर्गत आने वाले ग्राम बमनी की निवासी दृष्टि का चयन होमगार्ड विभाग में हुआ है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर इस मुकाम को हासिल कर दृष्टि ने न सिर्फ अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दृष्टि की इस सफलता की खबर जैसे ही गाँव में पहुँची, उनके परिवार में बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया है।
दृष्टि के पिता विनोद वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बेटी बचपन से ही देश और समाज की सेवा करना चाहती थी और आज उसका यह सपना पूरा हो रहा है। दृष्टि की इस सफलता से पूरे में उत्साह का माहौल है और सभी ग्रामीण उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!